31.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

जांजगीर-चांपा  में शराब दुकान की कैश कलेक्शन टीम पर फायरिंग कर 78 लाख की सनसनीखेज लूट, आरोपी फरार…

HomeChhattisgarhजांजगीर-चांपा  में शराब दुकान की कैश कलेक्शन टीम पर फायरिंग कर 78...

Date:

जांजगीर-चांपा : 15 जनवरी 2025 (छत्तीसगढ़ )

Oplus_131072

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में खोखरा शराब दुकान के पास कैश कलेक्शन टीम पर फायरिंग कर 78 लाख रुपए लेकर लुटेरे फरार हो गए। इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घायल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 14 जनवरी 2025 को दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने खोखरा शराब दुकान के पास कैश कलेक्शन टीम पर हमला किया। टीम शराब दुकान के दो दिनों के कैश कलेक्शन को लेकर आ रही थी। जैसे ही टीम शराब दुकान पहुंची, हमलावरों ने मौके पर गार्ड शैलेन्द्र सिंह बैस पर फायरिंग कर दी। गार्ड के पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर गए। इसी दौरान हमलावरों ने कैश से भरा बैग कार से निकाला और फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आबकारी विभाग और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल गार्ड शैलेन्द्र सिंह बैस को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अपराधियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अधिकारी मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के बीच असंतोष बढ़ रहा है।

कैश बैग में लगभग 78 लाख रुपये की भारी राशि थी, जो शराब दुकान की बिक्री का कलेक्शन था। इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का कमाल—खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल तक का प्रेरक सफर…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन से...

रायपुर में सनसनी: पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की हत्या कर थाने में किया सरेंडर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : राजधानी रायपुर में दोहरे हत्याकांड...