29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

लोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में एजेंट पर चलाई गोली:फायरिंग में एक अपराधी की हुई मौत…

HomeJharkhandलोहरदगा के कुड़ू बस स्टैंड में एजेंट पर चलाई गोली:फायरिंग में एक...

Date:

लोहरदगा : 14 जनवरी 2025 ( राखी श्रीवास्तव )

लोहरदगा जिले के कुड़ू बस स्टैंड में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी की मौके पर मौत हो गई। मारे गए अपराधी की पहचान सुभाष जायसवाल उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इसका नाम रांची के पंडरा में 13 लाख रुपए की लूट और फायरिंग मामले में आया था।

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब दो हथियारबंद अपराधी बाइक से बस स्टैंड पहुंचे और बस एजेंट संतु पासवान पर गोली चला दी। हालांकि, संतु पासवान बाल-बाल बच गए। इसी दौरान दूसरे अपराधी ने भी गोली चलाई। यह गोली सुभाष जायसवाल को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

एक अपराधी को पुलिस के किया अरेस्ट :

घटनास्थल से ही पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुड़ू-डाल्टेनगंज मेन रोड को जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग लोहरदगा एसपी से मिलने की मांग कर रहे। बस स्टैंड की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। इलाके में भय का माहौल है। एसपी हारिस बिन जमा ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि मामले की जांच जारी है। कुड़ू बस स्टैंड से रोजाना हजारों वाहनों का परिचालन होता है। इस तरह की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखण्ड के पतरातू में मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े ब्रांड के नाम पर चल रहा था खेल…

झारखण्ड/भारत हाइलाइट्स तालाटाड़ इलाके में एक्साइज विभाग की बड़ी छापेमारी नामी...

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...