32.7 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया बने बीसीसीआई के नए सचिव, कोषाध्यक्ष बने छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया…

HomeNationalपूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया बने बीसीसीआई के नए सचिव, कोषाध्यक्ष बने छत्तीसगढ़...

Date:

मुम्बई: 13 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए सचिव चुने गए हैं। सैकिया ICC के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह यह पद संभालेंगे। सैकिया का बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा था क्योंकि इस पद के लिए नामांकन करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। सैकिया और भाटिया अपने-अपने पद पर निर्विरोध चुने गए। सैकिया और भाटिया को चुनने का फैसला बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के दौरान हुआ।

बता दें कि जय शाह ने पिछले साल 1 दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला था। देवजीत सैकिया विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जो असम के रहने वाले हैं। उन्होंने केवल 4 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 6 इनिंग में केवल 53 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 24 रन रहा है। उनके नाम केवल एक स्टंपिंग है. जबकि विकेट के पीछे 8 कैच लपके हैं।

प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) से हैं और बीसीसीआई की शीर्ष परिषद में पहले भी काम कर चुके हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के प्रतिनिधि हैं और छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के पुत्र हैं। बलदेव सिंह भाटिया भी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाटिया कोषाध्यक्ष की भूमिका में तब आए जब उनके पूर्ववर्ती आशीष शेलार ने महाराष्ट्र राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल होने के बाद पद छोड़ दिया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related