28.3 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

मोवा अंडरब्रिज 6 दिन के लिए बंद,पहले ​ही दिन ट्रैफिक सिस्टम हुआ ध्वस्त;फंसीं रही गाड़ियां…

HomeChhattisgarhमोवा अंडरब्रिज 6 दिन के लिए बंद,पहले ​ही दिन ट्रैफिक सिस्टम हुआ...

Date:

रायपुर : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत करने शुक्रवार की सुबह 9 बजे आवाजाही बंद कर काम चालू किया गया और थोड़ी ही देर में वहां ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया। मोवा-सड्‌डू की ओर से शहर और पंडरी से विधानसभा की ओर जाने वाले लोग अपनी कार और बाइक लेकर अंडरब्रिज में घुसे और वहीं फंस गए।

अंडरब्रिज की चौड़ाई इतनी कम है कि बड़ी मुश्किल से दो कारें एक साथ गुजर सकती हैं। ऐसे में दोनों ओर से जैसे जैसे गाड़ियां घुस रही थीं, वैसे वैसे फंस रही थीं। केवल 400 मीटर का अंडरब्रिज पार करने में एक-एक घंटे लगे। इस दौरान अंडरब्रिज के बाहर मोवा की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

एक बार जो फंसा उसे कार तो दूर बाइक भी रिसर्व करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि वे इसके पहले कि कुछ समझ पाते उनके पीछे गाड़ियों की कतार लग गईं। दिन भर सैकड़ों लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।

डामर की परत से बढ़ गया था वजन इसलिए उखाड़कर कर रहे डामरीकरण: मोवा ओवरब्रिज पर डामर की परत कई बार चढ़ाई जा चुकी है। अभी फिर ओवरब्रिज में गड्‌ढे हो गए हैं। इस वजह से इस पर फिर डामर की परत चढ़ाना जरूरी हो गया है।

पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने तकनीकी जांच की तो पता चला कि कई बार डामर की परत चढ़ाने से इसका वजन बढ़ गया है। अब फिर डामर की लेयर चढ़ाने से ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहेगा। इस वजह से मिलिंग मशीन से डामर की परतें उखाड़कर इसकी नए सिरे से डामरीकरण किया जा रहा है। ओवरब्रिज को 3 से 8 तारीख तक बंद कर दिया है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...