18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड,शीतलहर की चपेट में सरगुजा;5 डिग्री के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड,शीतलहर की चपेट में सरगुजा;5 डिग्री के साथ...

Date:

रायपुर : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ में पिछले 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से कम है। सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। मैनपाट में कोहरा छाया है। रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संंभावना नहीं है। उसके बाद सोमवार से रात के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले दो-तीन दिन सर्दी पड़ने के बाद अब अगले एक-दो दिन ठंड से राहत रहेगी।

उत्तरी इलाके में शीतलहर जैसे हालात रहे

शुक्रवार को प्रदेश में अच्छी ठंड रही। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से कम रहा। उत्तरी इलाके में शीतलहर जैसे हालात रहे। अंबिकापुर में रात का तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। पेंड्रा रोड में भी काफी ठंड रही। यहां पारा 7.6 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 2.6 कम था।

रायपुर में आज ऐसा रहेगा मौसम

आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का पारा अभी भी 30 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। वहीं रात का पारा 12.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। रायपुर में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C और 13°C के आसपास रहने की संभावना है।

बिलासपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड

बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ी है, लेकिन दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दोपहर में ठंड गायब हो गई। वहीं, रात का पारा 10.8 डिग्री रहा। इसके चलते रात में कड़ाके की ठंड महसूस हुई।

दुर्ग में पारा सामान्य से नीचे

छत्तीसगढ़ में मैदानी इलाकों दुर्ग संभाग सबसे ठंडा है। शुक्रवार को दुर्ग में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। तकनीकी रूप से दुर्ग जिले में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि दिन का तापमान 30 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

सोमवार से फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शनिवार से इसमें थोड़ा बदलाव आने की संभावना है। यह स्थानीय प्रभाव के कारण हो रहा है। रविवार से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होगी। वहीं मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ बनने लगेगा। इस सिस्टम के कारण हवा की दिशा उत्तरी होगी। तापमान में कमी आने के साथ ठंड बढ़ने लगेगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related