HomeCHHATTISGARHकंपनियों की मनमानी ने मकान बनाने का बढ़ाया खर्च,बोरी पर 10 से...

Date:

कंपनियों की मनमानी ने मकान बनाने का बढ़ाया खर्च,बोरी पर 10 से 15 रु. तक इजाफा;3 जनवरी से कीमत 15 रूपए तक बढ़ी…

रायपुर : 04 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

सीमेंट कंपनियों की मनमानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। बिना किसी ठोस कारण कंपनियों ने शुक्रवार से प्रति बोरी कीमत 10 से 15 रुपए तक बढ़ा दी है। कंपनियों की ओर से इस संबंध में सभी डीलरों और सप्लायरों को एसएमएस भी भेजा गया है।

कीमत में बढ़ोतरी के बाद थोक में सीमेंट 280-290 और चिल्हर में 300 से 320 रुपए में मिल रही है। कीमत बढ़ने के बाद लोगों के मकान बनाने का खर्चा भी बढ़ गया है। सप्लायरों का कहना है कि फैक्ट्री से ही सीमेंट महंगा मिल रहा है। ऐसे में कम कीमत में कैसे बेच सकते हैं।

बाजार में 3 जनवरी को कम से कम 60 बोरी सीमेंट लेने पर सप्लायरों ने प्रति बोरी कीमत 300 से 320 रुपए तक वसूल किए। चिल्हर में यानी एक से पांच बोरी लेने पर 320 रुपए से भी ज्यादा वसूले जा रहे है। क्योंकि हर बोरी में लोडिंग-अनलोडिंग चार्ज भी जोड़ा जा रहा है।

अप्रैल 2024 के बाद सीमेंट कंपनियों ने प्रति बोरी कीमत 50 रुपए तक बढ़ायी थी। उस समय एक बोरी सीमेंट की कीमत 350 रुपए तक पहुंच गई थी। इस मामले में जबरदस्त विवाद के बाद कंपनियों ने कीमत कुछ कम की, हालांकि इसके बाद भी ट्रांसपोर्टिंग शुल्क बढ़ने का हवाला देकर हर थोड़े दिन के अंतराल में कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

ट्रांसपोर्टेशन का खर्च कम किया, फिर भी कीमत बढ़ाई

छत्तीसगढ़ ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन का दावा है कि सीमेंट कंपनियों ने ट्रांसपोर्टेशन का किराया 15 फीसदी तक कम कर दिया है। इसके बावजूद सीमेंट की कीमत बढ़ाई जा रही है। नियमानुसार ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा कम होने पर सीमेंट की कीमत घटाई जानी थी। लेकिन कंपनी वालों ने बेखौफ होकर कीमत बढ़ा दी। एसोसिएशन के आंचल सिंह भाटिया ने बताया कि कंपनी वाले पिछले साल से ही लगातार कीमत बढ़ा रहे हैं। विरोध होता है तो थोड़ी बहुत कीमत कम कर दी जाती है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की तैयारी तेज, 50 साल के PPP मॉडल में औरंगाबाद के साथ होगा संचालन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को...

छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों का तबादला, पवन देव को नगर सेना की कमान…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ गृह एवं पुलिस विभाग ने जारी की...

श्रीमती उगमदेवी पगारिया का निधन,अंतिम यात्रा कल 25 अगस्त को …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। अत्यन्त दुःख के साथ सूचित किया जाता...

बेटियों के हाथों में साइकिल, सपनों को मिली नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत WRS...