31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

चोरों ने 3 लाख के जेवर चुराकर खेत में गाडे,रायगढ़ में रिटायर्ड टीचर के घर बोला था दावा;3 गिरफ्तार और एक फरार…

HomeChhattisgarhचोरों ने 3 लाख के जेवर चुराकर खेत में गाडे,रायगढ़ में रिटायर्ड...

Date:

रायगढ़ : 28 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों ने धावा बोल दिया। 2 लाख 80 हजार के सोने चांदी के जेवरात और करीब 15-20 हजार कैश की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जेवर को चुराकर खेत में गाड़ दिया था। पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के पतरापारा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितबंर को रिटायर्ड शिक्षक महावीर प्रसाद वर्मा (85) के घर में चोर ताला तोड़कर घुसे। घर से कैश और जेवरात चुराकर ले गए। मामले में महावीर वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाज पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी की और पकड़ा।

आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया

इस दौरान पुलिस ने धरमजयगढ़ के तुर्रापारा में रहने वाले सागर सारथी (21) को हिरासत में लिया। सागर सारथी ने अपने 2 और साथियों के साथ चोरी करना कबूल किया। बताया कि उसके साथी रोहन सारथी और एक नाबालिग भी है।

खेत में छिपा रखा था जेवरात

पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी सागर ने रोहन और नाबालिग को 2-2 हजार रुपए कैश दिया। साथ ही घरघोड़ा में रहने वाले साथी सुमित को 7000 रुपए देकर कुछ सोने चांदी के जेवरात बिक्री के लिए दे दिया।

इसके अलावा अपने पास रखे कुछ जेवरात को एक काले रंग के कपड़े और प्लास्टिक में बांधकर खेत में छिपा दिया था। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने खेत से उन जेवरातों को बरामद कर लिया है।

एक आरोपी हुआ फरार

घरघोड़ा का सुमित उरांव उर्फ सर्किट जिसे बेचने के लिए जेवरात दिया था, वह जेवरात लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने उसे भी पकड़ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। बताया जा रहा है कि सागर आदतन आरोपी है। उसके खिलाफ कई प्रकरण धरमजयगढ़ थाना में दर्ज है।

रात में जेवरात ढूंढने खेत में पहुंचे

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुशाम ने बताया कि सागर से पूछताछ के बाद गुरूवार की रात करीब तीन बजे नाला किनारे खेत में पहुंचे। जेवरात ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन रात में पता नहीं चल सका। सुबह दोबारा खेत में जांच करने पर जेवरात मिल गया है। कुछ जेवरात सुमीत लेकर फरार है, उसकी तालाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...