30.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

15KM दूर मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश,बिलासपुर में अरपा नदी में बह गया था युवक; 24 घंटे बाद SDRF की टीम ने बरामद किया…

HomeChhattisgarh15KM दूर मिली भाजपा कार्यकर्ता की लाश,बिलासपुर में अरपा नदी में बह...

Date:

बिलासपुर : 28 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

बिलासपुर में अरपा नदी के तेज बहाव में आकर लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद कर लिया गया है। वो 15 किलोमीटर दूर बह गया था। SDRF और स्थानीय लोगों की तलाश में 24 घंटे बाद उसकी लाश मिली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

दोमुहानी निवासी युवक राकेश धीरज (26) भाजपा का कार्यकर्ता था। बीते गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने गया था। इस दौरान वो नहाने के लिए अरपा नदी में दोमुहानी के पास एनिकट गया था।

पैर फिसलते ही बह गया युवक

धीरज नदी में नहाने के लिए किनारे उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया , जिसके बाद वो पानी की तेज बहाव में आकर गहराई में समा गया। मौजूद लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

24 घंटे बाद 15 KM दूर मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच कर एनिकट के आसपास युवक की तलाश करती रही। फिर शुक्रवार को भी उसकी तलाश की जाती रही।

शाम को मस्तूरी क्षेत्र के पाली गांव के पास युवक के शव को बहते देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांध कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...

स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, फर्जी ‘अजय अग्रवाल’ ने अस्पतालों को बनाया निशाना; एफआईआर की तैयारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी...