31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पुलिस ने नाबालिग को लात-जूतों, रॉड से पीटा,सिर फूटा तो थाने से बाहर फेंका,गर्लफ्रेंड से मिलने गया था…

HomeChhattisgarhपुलिस ने नाबालिग को लात-जूतों, रॉड से पीटा,सिर फूटा तो थाने से...

Date:

राजनंदगांव :25 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक नाबालिग को पुलिस ने जमकर पीटा। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे थाने ले गए। वहां जूते, लात और पाइप से उसकी पिटाई की। सिर को दीवार पर मारा। इसके चलते उसका सिर फट गया और शरीर पर कई जगह जख्म हो गए हैं।

मामला सामने आने के बाद छुरिया थाना प्रभारी अवनीश श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया गया है। डोंगरगढ़ SDOP आशीष कुंजाम ने बताया कि शिकायत के बाद शुरुआती जांच कर उसकी रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच अभी चल रही है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, दुर्ग निवासी नाबालिग 21 सितंबर को अपनी प्रेमिका से मिलने छुरिया से लगे एक गांव पहुंचा था। उस दौरान लड़की के घर में सिर्फ उसकी दादी थी। नाबालिग ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठकर खाना खा रहा था। तभी उसकी दादी आ गईं। इस पर वह दोनों डरकर कमरे में छिप गए।

संदेह होने पर उसकी दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। वह लोग रात भर दरवाजा पीटते रहे। इसके चलते रात करीब 1 बजे से सुबह 6 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकले। इसके बाद लड़की के परिजन भी पहुंच गए। यह देखकर लड़की ने ही डायल-112 को सूचना दी।

ITBP के जवान ने परिजनों को दी सूचना

नाबालिग ने बताया कि, पुलिस उसे और लड़की को थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने लड़के के परिजनों को सूचना नहीं दी। इस दौरान लड़की से भी उसे थप्पड़ मरवाए गए। इसके बाद थाने में बंद कर उसे बुरी तरह से पीटा गया। फिर बेसुध हालत में थाना परिसर के बाहर छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि थाना परिसर से कुछ दूर ही ITBP का कैंप है। वहां के जवानों ने लड़के को सड़क पर बेसुध और घायल हालत में पड़ा देखा। इसके बाद लड़के को होश में लाकर उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। नाबालिग के परिजन छुरिया पहुंचे और उसे दुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस पर क्रूरता बरतने के आरोप

नाबालिग के पिता ने पुलगांव थाने में भी शिकायत कर पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। नाबालिग के पिता का कहना है कि, उनके बेटे को बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस पर क्रूरता बरतने के भी आरोप लगाए हैं। SDOP का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है। जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...