23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दुर्ग में 26 से 30 सितंबर तक बारिश की संभावना,खंड वर्षा के बाद गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी,32 डिग्री पार हुआ तापमान…

HomeChhattisgarhदुर्ग में 26 से 30 सितंबर तक बारिश की संभावना,खंड वर्षा के...

Date:

दुर्ग :25 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 2 दिन हुई खंड वर्षा के बाद मंगलवार को अचानक मौसम फिर सूखा हो गया। यहां रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को तेज धूप निकल गई। इस तरह से मौसम की आंख मिचौली से क्षेत्र में काफी उमस और गर्मी बढ़ गई। कल से बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मानसून की विदाई के साथ ही दुर्ग जिले में खंड वर्षा का दौर तेज हो गया है। रविवार और सोमवार को दुर्ग में झमाझम बारिश हुई। भिलाई की बात करें तो यहां नेवई, रिसाली और जामुल में आधा से एक घंटा तक मूसलाधार बारिश हुई, लेकिन सुपेला क्षेत्र पूरी तरह से सूखा रह गया।

सोमवार ही जिले में 8.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 सितंबर तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 26 सितंबर को मानसून लौटा तो जिले में लगातार बारिश होगी। चार दिन मानसून रहने के बाद फिर मानसून लौट जाएगा। यानी कि प्रदेश में मानसून की गतिविधियां 30 सितंबर तक रहेंगी।

पारा दो डिग्री बढ़कर पहुंचा 32 के पार

दुर्ग जिले में बारिश नहीं होने से जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो मंगलवार को यह 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि सोमवार को पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रात का तापमान भी बेचैन करने वाली उमस के साथ 23.8 डिग्री दर्ज किया गया।

1 अक्टूबर के बाद की बारिश होगी पोस्ट मानसून

30 सितंबर तक होने वाली बारिश को प्री मानसून के तहत गिना जाता है। यह 1 जून से 30 सितंबर तक होती है। इस तिथि के बाद होने वाली बारिश पोस्ट मानसून में गिनी जाएगी। इस साल दुर्ग जिले में 1 जून से अभी तक 896.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बार सिर्फ सावन में ही झमाझम बारिश देखने को मिली, जबकि भादो पूरी तरह से सूखा बीत गया वहीं अब क्वांर में भी खंड वर्षा हो रही है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...