26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला सेना का जवान गिरफ्तार.

HomeChhattisgarhशादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला सेना का जवान गिरफ्तार.

Date:

गौरेला पेंड्रा मरवाही : 28 फरवरी 2023

शादी का झांसा देकर रेप करने वाले सेना के जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पेंड्रा पुलिस ने जवान की गिरफ्तारी राजस्थान के जैसलमेर से की है। दरअसल पेंड्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने 20 फरवरी को पेंड्रा थाना पहुचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक पेंड्रा थाना क्षेत्र के झाबर गांव के रहने वाले सीताराम सोनवानी से युवती की दोस्ती पांच सालों से थी। 2018 से दोनों के बीच सम्बन्ध भी था। सेना के जवान ने कथित युवती से शादी की बात की और फिर उसे झांसे में रखकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान युवती जब भी जवान से शादी करने को कहती, तो वो कुछ ना कुछ बोलकर टाल देता था । इसी बीच जवान ने चुपके से दूसरे गांव की लड़की के साथ सगाई कर ली। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सीताराम सोनवानी के खिलाफ 376 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। आरोपी सेना का जवान था और राजस्थान के जैसलमेर में पोस्टेड था। पुलिस अफसरों के निर्देश पर साइबर सेल से आरोपी जवान सीताराम सोनवानी का लोकेशन पता किया गया और फिर राजस्थान के जैसलमेर में दबिश देकर आरोपी सीताराम सोनवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सीताराम सोनवानी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related