पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला ,थाने में घुसकर अपनी जान बचाई

HomeCHHATTISGARHपुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला ,थाने में घुसकर अपनी...

Date:

जांजगीर चांपा: 28 फरवरी 2023

जांजगीर चांपा में अब पुलिस का डर नहीं रहा | सोमवार को पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया | घटना स्थल से कुछ ही दूर यातायात थाना था , जिससे युवक भागता हुआ थाने में घुस गया और अपनी जान बचाई | पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सरेआम शहर में घुमाई | पूरी घटना सोमवार दोपहर 12.30 बजे की है | कचहरी चौक में जूस दुकान में जूस पी रहे अमन राठौर पर दिव्यांश यादव, विकास यादव, दुर्गेश यादव और नाबालिग ने मिल कर जानलेवा हमला कर दिया | बीच शहर में हाथ में चाकू, बेसबॉल से लेस आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया | घायल युवक ने यातायात थाना में घुस कर अपनी जान बचाई | पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को दबोचा | कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि अमन राठौर ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो कचहरी चौक में गन्ना रस पी रहा था | इसी दौरान इनके पुराने रंजिश के कारण दिव्यांश यादव, विकास यादव, दुर्गेश यादव किसी बात को लेकर वहां पहुंचे | उनके पास बेसबॉल और चाकू लेकर पहुंचे | जान से मारने की नीयत से गला दबाने लगा | अमन जब छुड़ा कर भागने लगा तो बेसबॉल और ईंट पत्थर से भी मारने लगा | जिससे चोट आई है | जांजगीर थाने में केस दर्ज किया गया है | इसके बाद सूचना मिली कि तीनों आरोपी कचहरी चौक में घूम रहे हैं | उनके साथ एक नाबालिग भी है | पुलिस ने दबिश दी और तीनों आरोपियों के साथ नाबालिग को भी पकड़ा है | आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया गया | आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related