36.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कवर्धा पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश,नाकेबंदी कर 5 बदमाशों को दबोचा, 2 फरार;10.25 लाख का सामान जब्त…

HomeChhattisgarhकवर्धा पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश,नाकेबंदी कर 5 बदमाशों को...

Date:

कवर्धा: 09 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस ने चोर गिरोह पर्दाफाश किया है। कवर्धा, बेमेतरा, मुंगेली जिला में चोरी करने वाले 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 10.25 लाख रुपए की चोरी की सामग्री जब्त की गई है।

कबीरधाम पुलिस को जानकारी मिली की पड़ोसी जिला मुंगेली और बेमेतरा जिले में भी जिले की तरह चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इसपर पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर की मदद से चोरों को रंगेहाथ पकड़ने योजना बनाई। जिले के सरहदी सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।

नाकेबंदी कर पकड़ा

पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने लगी। बुधवार रात संदिग्ध मोबाइल लोकेशन कबीरधाम जिले में ट्रेस हुआ। जिसपर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी और जिले से जाने वाले सभी मार्ग पर नाकेबंदी लगा दी।

10.25 लाख रुपए की सामग्री जब्त

पुलिस को संदिग्ध वाहन का पीछा करने पर आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिसपर पुलिस का शक बढ़ा और आरोपी को घेराबंदी कर 5 आरोपी पकड़े गई, वहीं 2 आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.5 लाख के सोने-चांदी के गहने, 4 बाइक, 2 स्कूटी समेत कुल 10.25 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...