28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

बिलासपुर में टीचर ने साथियों संग किया महिला का गैंगरेप,मायके जा रही पीड़ितो को कार में लिफ्टी देकर सुनसान जगह ले गए,तीनो गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhबिलासपुर में टीचर ने साथियों संग किया महिला का गैंगरेप,मायके जा...

Date:

बिलासपुर : 09 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला से गैंग रेप हुआ है। पीड़ित महिला अपने मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर थी, तभी पेश से टीचर एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठाया। उसके दो दोस्त भी कार में थे। इसके बाद कार को सुनसान जगह ले गया। जहां अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिक्षक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

शाम को अपने मायके जाने के लिए निकली थी महिला

30 वर्षीय महिला गुरुवार को मस्तूरी थाने पहुंची। उसनेअपनी शिकायत में बताया कि वह बुधवार शाम को वह अपने मायके जाने के लिए निकली थी। मेन रोड में बस का इंतजार कर रही थी, तभी परिचित टीचर प्रमोद सिंह चंदेल कार से वहां पहुंचा।उसके साथ यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल भी थे।

लिफ्ट के बहाने बैठाया और सुनसान जगह ले गए

महिला ने पुलिस को बताया कि प्रमोद सिंह और उसके दोस्तों ने कार में बैठाकर मायके तक छोड़ने की बात कही। युवक परिचित के थे। लिहाजा, महिला उनकी कार में बैठ गई, जिसके बाद युवक उसे रिस्दा स्थित धान मंडी के पास सुनसान जगह पर ले गए, इससे वह काफी डर गई थी।

गैंगरेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

इस दौरान तीनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर तीनों भाग निकले। रात होने के कारण डरी सहमी महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। गुरुवार को वह शिकायत लेकर थाने पहुंची।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। उनके ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी टीचर प्रमोद सिंह के साथ ही उसके दोस्त यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है।

ख़बरें और भी …हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...