34.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

HomeChhattisgarhअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं...

Date:

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

 महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल
रायपुर, 27 फरवरी 2023

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक, आमापारा, स्टेशन चौक से होते हुए फाफाडीह चौक, अंबेडकर चौक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...

बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :• ठेला-गुमटी से लेकर मॉल...