मां सर्वमंगला को चढ़ाई गई 301 मीटर लंबी चुनरी,श्रद्धालु 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे मंदिर; कोरबा में जसगीतों पर थिरके श्रद्धालु…

HomeCHHATTISGARHमां सर्वमंगला को चढ़ाई गई 301 मीटर लंबी चुनरी,श्रद्धालु 11 किलोमीटर की...

Date:

कोरबा :

कोरबा जिले के देवी मंदिरों में आज चैत्र नवरात्र की महानवमी में भक्तों की भारी भीड़ है। आज यहां मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। वहीं अष्टमी के दिन सर्वमंगला मंदिर में श्रद्धालुओं ने 11 किलोमीटर की पदयात्रा कर माता को 301 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाई।

फूल मालाओं से सुसज्जित वाहन में मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित की गई थी। श्रद्धालुओं ने हाथों से चुनरी को पकड़कर 11 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे चुनरी को पकड़ने श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती चली गई।

भक्तों ने लगाए माता के जयकारे

मंगलवार देर शाम यात्रा सीएसईबी चौक और टीपीनगर होते हुए सर्वमंगला मंदिर की ओर बढ़ी। इस दौरान भक्ति गीत बज रहे थे। भक्त माता रानी के जयकारे लगा रहे थे। जब यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होकर गुजर रही थी, तब इसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग खड़े नजर आए। देर रात यात्रा सर्वमंगला मंदिर पहुंची। भक्तों ने मां सर्वमंगला को चुनरी चढ़ाई और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

जसगीतों पर थिरके श्रद्धालु

इस अवसर पर मंदिर परिसर मां आदिशक्ति के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और महिलाएं भी शामिल हुईं। यहां जसगीतों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। कोरबा में नवरात्र के मौके पर मां सर्वमंगला को चुनरी चढ़ाने की परंपरा रही है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने भी पूजा की थाली में चुनरी और श्रृंगार का सामान रखकर माता रानी को अर्पित किया। हर बार की तरह इस बार भी कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में हजारों की तादाद में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए थे। मंदिर की खास सजावट भी की गई।

रानी धनराज कुंवर के पूर्वजों ने कराया था मंदिर का निर्माण

सर्वमंगला मंदिर का पुरातात्विक महत्व भी काफी है। लोग बताते हैं कि ब्रिटिश शासन के दौरान कोरबा पर शासन करने वाली रानी धनराज कुंवर के पूर्वजों ने इस मंदिर को बनवाया था। ये मंदिर हसदेव नदी के तट पर स्थित है। यहीं से एक सुरंग नदी के उस पार निकलती है। आपात परिस्थितियों में रानी इस सुरंग के जरिए नदी पार करती थी।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...