26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदली,PET,PRE-MCA 13 और PPT की परीक्षा 23 जून को होगी; चुनाव के चलते किया बदलाव…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ व्यापम ने प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदली,PET,PRE-MCA 13 और PPT की...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने लोकसभा चुनाव 2024 के चलते प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। संशोधित तारीख के अनुसार PET की प्रवेश परीक्षा पहले 6 जून को होनी थी, वह अब 13 जून 2024 को होगी। वहीं प्री-MCA की परीक्षा 30 मई को आयोजित होनी थी, उसे बढ़ाकर 13 जून किया गया है।

इसी तरह PPHT की परीक्षा 6 जून के बजाय 13 जून को होगी। PPT की परीक्षा 23 जून को ही होगी। इसी तरह पीएटी/पीवीपीटी भी पूर्व में तय तिथि 16 जून को ही होगी। प्री बीए बीएड/प्रीबीएस बीएड की परीक्षा 13 जून को आयोजित होनी थी इसे बढ़ाकर 15 जून किया गया है। पूर्व में घोषित परीक्षा तिथि के आसपास लोकसभा चुनाव होंगे। इससे परीक्षाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। इसे देखते हुए टाइम टेबल बदला गया है।

प्रवेश में होगी देरी

पिछले साल आरक्षण से संबंधित विवाद के दौरान व्यापम में प्रवेश परीक्षाएं नहीं ली जा सकी थी और अन्य भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश परीक्षा में देरी हुई थी। इस दौरान जुलाई तक व्यापम में परीक्षण परीक्षाएं हुई जिसके कारण प्रवेश के लिए काउंसिलिंग और प्रवेश में देरी हुई थी।

वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान देरी से प्रवेश परीक्षा होने से परिणाम और काउंसिलिंग अगस्त और सितंबर महीने से हो सकती हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...