31.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

कांग्रेस का विनाश तय,भ्रष्ट हो गई है बुद्धि,कोरबा में BJP महिला संपर्क समिति की बैठक,लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भूमिका तय…

HomeChhattisgarhकांग्रेस का विनाश तय,भ्रष्ट हो गई है बुद्धि,कोरबा में BJP महिला संपर्क...

Date:

कोरबा :

कोरबा में भारतीय जनता पार्टी कोरबा लोकसभा महिला संपर्क समिति की लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोरबा लोकसभा क्षेत्र के आठों विधानसभा की महिला संपर्क प्रमुखों और विधानसभा प्रभारी ने भाग लिया। इस दौरान महिला नेत्रियों ने कहा कि वे सरोज दीदी को सांसद चुनकर दिल्ली भेजेंगी।

लोकसभा क्लस्टर महिला मोर्चा प्रभारी हर्षिता पांडे बैठक में चुनाव के मद्देनजर कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए प्रचार-प्रसार में महिलाओं की भूमिका तय करने पहुंची। हर्षिता पांडे ने कहा की महिला संपर्क अभियान पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी क्रम में 8 विधानसभा की महिला नेत्रियां कोरबा पहुंची थीं और सभी ने सरोज पांडेय को सर्वाधिक मतों से जिताने का संकल्प लिया है।

कांग्रेस नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई

मोदी के लिए दिए गए चरणदास महंत के बयान पर उन्होंने कहा कि उनके इस तरह के बयान से आम जनता नाराज हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के लिए अनर्गल बयानबाजी किए जा रहे हैं। विनाश काले विपरीत बुद्धि ये कहावत अब कांग्रेसियों पर फिट बैठ रही है। कांग्रेस का विनाश तय है इसलिए उनके नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

प्रदेशभर की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रहीं मौजूद

लोकसभा चुनाव के संबंध में आयोजित महिला मोर्चा कोरबा लोकसभा की इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार और महिला संपर्क की कलस्टर प्रभारी हर्षिता पांडे, भरतपुर विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपा देवी पावले सहित काफी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...