21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जगदलपुर में करेंगे रोड शो…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जगदलपुर में करेंगे रोड शो...

Date:

जगदलपुर :

जगदलपुर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम बस्तर लोकसभा सीट में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रचार प्रसार में जरा सी भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को बस्तर क्षेत्र छोटे आमाबाल में हुई सफलतम ऐतिहासिक जनसभा के तुरंत बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा जुट गई है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री साय के प्रस्तावित रोड शो की कार्ययोजना व तमाम तैयारी को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर अंचल में सफलतम जनसभा के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व एकजुट प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की सभा ऐतिहासिक रही। आगामी 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बस्तर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर में रोड शो करेंगे व जनता के बीच पहुंचेंगे। देव ने कहा कि बस्तर से समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिजा और वातावरण बनता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी हो इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रोड शो में हम सभी कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति लगाएं। उसी अनुसार तैयारी की रूपरेखा तय करें।

लोकसभा चुनाव संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो से शहर जनता और सभी सम्मानीय समाजों को जोड़ना है। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्ययोजना अनुरूप संपूर्ण ताकत लगाएं। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नगर आगमन व रोड शो को भव्यतम बनाने चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से शिवनारायण पाण्डेय, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, राजेंद्र वाजपेयी, राजपाल कसेर, निर्मल देवांगन, राणा घोष, खेमसिंह देवांगन, दिगंबर राव, मोतीराम बघेल, यशवर्धन राव, शंभू नाग, महेन्द्र पटेल, नरेंद्र पाणिग्रही, बबलू दुबे, संतोष वाजपेयी, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप, माहेश्वरी ठाकुर, कुसुम परिहार, शशिनाथ पाठक, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...