32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पंडरी कपड़ा मार्केट में हुई चोरी,दर्ज हुआ मामला…

HomeRaipurपंडरी कपड़ा मार्केट में हुई चोरी,दर्ज हुआ मामला...

Date:

रायपुर :

रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में एक चोर ने करीब 10 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की है। चोर अकेले ही एक-एक कर दुकानों के अंदर घुसा और कैश की तलाश करता रहा। लेकिन चोर के हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी कपड़ा मार्केट के पगाढ़िया कॉम्प्लेक्स स्थित करीब 10 दुकानों के ताले टूटे हैं। पुलिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। तो वहां पर रोहित होजरी, शिवम बैग, सूर्या होजरी समेत कई अन्य दुकानों में चोरी होना पाया गया।

बड़ी संख्या में दुकानों के ताले तोड़ने के बावजूद उसके हाथ कोई बड़ी रकम नहीं लगी। इस वारदात में 15 से 20 हजार रुपये की चोरी होने की बात सामने आ रही है। लेकिन बड़ी बात यह है कि इनमें से एक भी दुकान में ज्यादा कैश होता, तो व्यापारी का बड़ा नुकसान हो सकता था। इस पूरे चोरी कांड का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें चोर ने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ है और सिर पर टोपी पहना है। उसने लाल जैकेट और जींस पहन रखी है। चोर के हाथ में एक रॉड नजर आ रहा है, जिसके सहारे वह दुकानों के ताले तोड़ रहा है। फिर दुकान के भीतर घुसकर वह पैसे की तलाश कर रहा है। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...