28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

कांग्रेस नेत्री से 56 लाख की ठगी,पुलिस ने पहले की मध्यस्थता की कोशिश, जब रुपए नहीं लौटाए, तो धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज…

HomeChhattisgarhकांग्रेस नेत्री से 56 लाख की ठगी,पुलिस ने पहले की मध्यस्थता की...

Date:

भिलाई :

दुर्ग जिले की कांग्रेस नेत्री और समाज सेविका गुरमीत कौर धनई (58) से 56 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। भिलाई के रहने वाले आरोपी श्रेयांश जैन ने जल्द रकम दोगुना करने का लालच देकर उनके साथ 56 लाख रुपए की ठगी की। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

कांग्रेस नेत्री गुरमीत धनई ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो स्टील कॉलोनी वार्ड नंबर- 60 में रहती हैं। कुछ महीने पहले उनकी जान-पहचान नेहरू नगर मॉडल टाउन के मकान नंबर- 407 के रहने वाले श्रेयांश जैन से हुई थी। उसने अपने आप को फाइनेंस एडवाइजर बताया। गुरमीत धनई अपनी पति की मौत के बाद मिले पैसों को सही जगह पर इनवेस्ट करना चाहती थीं। आरोपी ने उन्हें लालच दिया कि उनकी रकम को वो ऐसी जगह इनवेस्ट करेगा, जहां से अच्छा रिटर्न आएगा।

आरोपी ने उन्हें 3 महीने में रकम दोगुना होने का भरोसा दिलाया। गुरुमीत उसके लालच में आ गईं। इसके बाद उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को 11 लाख, 29 अक्टूबर 2023 को 25 लाख और 30 नवंबर 2023 को 20 लाख रुपए सहित कुल 56 लाख श्रेयांस के खाते में ट्रांसफर कर दिए। श्रेयांश ने उन्हें बताया कि उसने उनके पैसों को अलग-अलग कंपनियों के आईपीओ और शेयर में इनवेस्ट कर दिए हैं।

जब तीन महीने बीत गए और रिटर्न नहीं आया, तो गुरमीत धनई ने श्रेयांश को फोन करके पूछा, तो उसने उन्हें फिर से आश्वासन दिया। कई बार आश्वासन देने के बाद भी जब आरोपी ने पैसे नहीं दिए, तो गुरमीत युवक श्रेयांश के पिता संजय जैन से मिलीं और उनकी रकम वापस करने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और फिर गुरमीत का नंबर और व्हाट्सऐप ब्लॉक कर दिया। इसके बाद गुरमीत धनई सुपेला थाने पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर की जगह पुलिस ने की मध्यस्थता

गुरमीत का कहना है कि उन्होंने सुपेला थाने में मामले की शिकायत कई महीने पहले की थी। उनकी लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को बुलाया और फटकार लगाई। आरोपी ने पुलिस के बयान में यह स्वीकार किया कि उसने गुरमीत धनई के साथ ठगी की है। उसने रुपए जल्द वापस करने का आश्वासन दिया, तो पुलिस ने उसे जाने दिया। जब पुलिस के दबाव के बाद भी आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए और मामला तूल पकड़ने लगा, तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया।

और भी कई लोगों के साथ कर चुका है ठगी

गुरमीत धनई ने दैनिक भास्कर को बताया कि आरोपी ने उसके साथ-साथ कई अन्य लोगों के साथ भी शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न दिलाने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी की है। जब वो उन लोगों से मिली और उन्हें पता चला कि उनके साथ भी ठगी हुई है, तो उन्होंने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...