28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

छत्तीसगढ़ की छात्रा हुई ठगी का शिकार, जानिए क्या है पूरा मामला…

HomeSURAJPURछत्तीसगढ़ की छात्रा हुई ठगी का शिकार, जानिए क्या है पूरा मामला...

Date:

सूरजपुर :

छत्तीसगढ़ बोर्ड का कर्मचारी बताकर ठग ने 10वीं की छात्रा को 2 विषय में फेल बताकर 4500 रुपए ट्रांसफर करा लिए। जब छात्रा को फर्जी कॉल की चेतावनी की जानकारी मिली, तो उसने पुलिस में शिकायत की है। मामला सुरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नवापाराकला निवासी छात्रा नीलिमा सिदार ने दसवीं की परीक्षा दी है। तीन दिनों पहले उसे अज्ञात कॉलर ने फोन किया और बताया कि वह छत्तीसगढ़ बोर्ड से बात कर रहा है। आप दो विषयों में फेल हो गए हैं। नंबर बढ़ाने के लिए छह हजार रुपये की मांग की।

कॉलर से हुई बातचीत के बाद छात्रा 4500 रुपए देने को तैयार हो गई। उसने कॉलर द्वारा बताए गए यूपीआई नंबर पर ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर दी। कॉलर ने छात्रा के वॉट्सऐप पर एक रिजल्ट भी भेजा है। जिसमें सभी विषयों में उसका नंबर काफी अच्छा है। कॉलर ने दावा किया कि जब रिजल्ट की घोषणा होगी, तो आपका इतना ही नंबर आएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राओं को फर्जी कॉल कर पैसे मांगने को लेकर सूरजपुर पुलिस ने भी चेतावनी जारी की थी। सरगुजा संभाग में अलग-अलग इलाकों से लगातार फोन आने की जानकारी आ रही है

सूरजपुर एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि छात्रा को बयान देने के लिए सूरजपुर बुलाया गया है। उसने सामान्य आवेदन दिया है। पैसे किस बैंक से ट्रांसफर किया गया, कब ट्रांसफर किया गया। इसकी डिटेल जानकारी छात्रा ने नहीं दी है। एएसपी संतोष महतो ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आया था, उसकी सूचना साइबर सेल को दे दी गई है। साइबर सेल कॉलर की जानकारी और लोकेशन की जानकारी जुटा रही है। सरगुजा और प्रदेश के अन्य हिस्सों में बोर्ड के छात्रों को फोन कॉल करने वाले कॉलरों के पास छात्रों की पूरी जानकारी उपलब्ध है। इससे आशंका है कि छात्रों का डेटा कहीं से लीक हुआ है। अब तक जिन परीक्षार्थियों को फोन आए हैं, वे सभी दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। TAGS

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मूकबधिर बच्चों को सूरजपुर पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित विद्यालय…

सूरजपुर: 26 अगस्त 2025, थाना विश्रामपुर पुलिस की तत्परता...