32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा,14 को ​​​​​​​राजनांदगांव में अमित शाह,13 अप्रैल को बस्तर में राजनाथ सिंह की होगी सभा…

HomeRaipurबीजेपी के स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा,14 को ​​​​​​​राजनांदगांव में अमित शाह,13...

Date:

रायपुर :

लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ आने का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब 14 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और 13 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे।

पीएम मोदी की बस्तर के छोटे आमाबाल गांव में सभा के बाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह भी बस्तर लोकसभा के दंतेवाड़ा में आमसभा कर पार्टी के लिए वोट मांगेंगे। दंतेवाड़ा के बाद राजनाथ सिंह राजनांदगांव लोकसभा सीट में प्रचार के लिए खैरागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का दौरा अहम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा के प्रत्याशी संतोष पांडे के लिए प्रचार करेंगे। राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री बोले- कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे, मैं इनसे डरने वाला नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जगदलपुर के आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया।

नरेन्द्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...