24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

राहुल बस्तर में करेंगे बस्तर की बात,PCC चीफ दीपक बैज बोले- कांग्रेस ने लोगों के लिए काम किया, मोदी ने सिर्फ बोला झूठ…

HomeChhattisgarhराहुल बस्तर में करेंगे बस्तर की बात,PCC चीफ दीपक बैज बोले- कांग्रेस...

Date:

जगदलपुर :

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि, कांग्रेस ने सिर्फ लोगों के लिए काम किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोला है। राहुल गांधी बस्तर आ रहे हैं। वे बस्तर में बस्तर की बात करेंगे। बस्तर के लोगों की बात करेंगे।

दीपक बैज ने कहा कि, जब मोदी बस्तर आ रहे थे तो बस्तर का बेटा, बस्तर का जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने उनसे बस्तर को लेकर ही कुछ सवाल पूछे थे। मैंने पूछा था कि, नगरनार बिकने वाली सूची में आखिर क्यों है? छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का आरक्षण आखिर राजभवन में क्यों रोका गया। वनाधिकार कानून में संशोधन क्यों किया? आदिवासियों को बेदखल करने के लिए हसदेव अरण्य की कटाई क्यों कर रहे हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर आकर बस्तर के इन सवालों का जवाब नहीं दिए। पिछली बार की तुलना में बस्तर की जनता से झूठ बोलकर चले गए। उनके यहां आने से मैं तो बस्तर की सीट पर कोई फर्क पड़ेगा और नहीं छत्तीसगढ़ की पूरी 11 लोकसभा सीटों पर कोई फर्क पड़ेगा।

सभा की तैयारी शुरू

बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल गांधी की चुनावी सभा होगी। कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि करीब 1 लाख से ज्यादा की भीड़ राहुल गांधी को सुनने जुटेगी। बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनता से वोट मांगेंगे। उनके लिए चुनावी माहौल तैयार करेंगे।

नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा

मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, बस्तर विधानसभा सीट से MLA लखेश्वर बघेल, बस्तर से लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा समेत कांग्रेस के अन्य नेता भी स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...