दुर्ग से विशाखापट्टनम तक दौड़ेगी सेमी स्पीड वंदे-भारत एक्सप्रेस,आचार संहिता खत्म होते ही जून से दौड़ेगी ट्रेन, सुबह 6 बजे दुर्ग से रवाना होगी…

HomeCHHATTISGARHदुर्ग से विशाखापट्टनम तक दौड़ेगी सेमी स्पीड वंदे-भारत एक्सप्रेस,आचार संहिता खत्म होते...

Date:

दुर्ग :

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे दी है। जून 2024 से दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच एक सेमी स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। इसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जारी टाइम टेबल के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस दुर्ग से सुबह 6 बजे छूटेगी और दोपहर ढाई बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ में नागपुर बिलासपुर नागपुर के बाद दुर्ग विशाखापट्टनम दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है जो दुर्ग से गुजरेगी। बताया जा रहा है कि इसे शुरू करने के लिए खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। प्रदेश में खासकर भिलाई में रहने वाला आंध्र समाज काफी लंबे समय से इस रूट में एक ट्रेन की मांग कर रहा है। इसे चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार ने पूरा किया है।

रेलवे बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून से शुरू हो जाएगी। रेलवे विभाग की माने तो यह ट्रेन सुबह 6 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से छूटेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इसी तरह दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी और साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय करके रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

इन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी ट्रेन

ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम रेलवे स्टेशन में रुकते हुए विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन में खत्म होगी।

दुर्ग में ही होगा रख-रखाव व मेंटिनेंस

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन का रख-रखाव और मेंटिनेंस का कार्य दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में बने कंपोजिट पिट में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दुर्ग में इसके लिए पूरी व्यवस्था भी कर दी गई है।

विशाखापट्टनम के लिए दुर्ग से दूसरी सीधी ट्रेन

दुर्ग से विशाखापट्टनम के जाने के लिए यह दूसरी सीधी ट्रेन होगी। अभी तक दुर्ग-विशाखापट्‌टनम् वाल्टेयर एक्सप्रेस ही एक ट्रेन थी जो सीधे विशाखापट्टनम जाती थी। यह ट्रेन 48 स्टेशनों में रुकते हुए करीब 16 घंटे में पूरा सफर तय करेगी। वहीं वंदे-भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद अब लोग को दुर्ग से विशाखापट्टनम जाने में लगभग आधा समय यानी 8.30 घंटे ही लगेगा।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...