32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़ फाड़ी वर्दी,रायपुर में घायल की मदद करने पहुंची थी पेट्रोलिंग टीम, कॉन्स्टेबल को दौड़ाकर मारा…

HomeRaipurपुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़ फाड़ी वर्दी,रायपुर में घायल की मदद...

Date:

रायपुर :

रायपुर में सड़क हादसे में घायल की मदद करने पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा है। ऑन ड्यूटी पुलिसवालों से मारपीट की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। ये पूरा मामला नवापारा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव का है।

बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को नहीं पकड़ने का आरोप लगाकर हमला कर दिया। हमले में 2 पुलिस कॉन्स्टेबल घायल हुए हैं। आरोपियों ने कॉलर पकड़कर वर्दी भी फाड़ दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक नवापारा थाना में पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल रामरतन साहू ने FIR दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि सोमवार की रात हाइवा से अज्ञात व्यक्ति को कुचलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कॉन्स्टेबल नवीन निर्मलकर और हुलास साहू पेट्रोलिंग गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।

घायल के माथे से निकल रहा था खून

इस दौरान सेमरा गांव में राधेश्याम साहू घायल पड़ा हुआ था। उसके माथे से खून बह रहा था। पुलिसवालों ने राधेश्याम को इलाज के लिए उसे पुलिस जीप में बैठाए तो वहां पर खड़े एनू साहू और गणपत साहू गुस्से में आ गए। अस्पताल ले जाने से मना कर दिया।

आरोपी बोले- पहले आरोपी पकड़ो, फिर इलाज करवाना

इस दौरान दोनों आरोपी एनू और गणपत ने घायल को पुलिस जीप से नीचे उतार दिया, फिर वे पुलिस वालों के साथ बहसबाजी करने लगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि पहले फरार आरोपी को पकड़ो, फिर उसका इलाज करवाना। इसके बाद उन्होंने धक्का-मुक्की और गाली गलौज शुरू कर दी।

कॉलर पकड़कर पीटा, आरोपी फरार

इस दौरान दोनों ने पुलिसकर्मियों के हाथ मुक्के से पिटाई कर दी। एक आरोपी ने पुलिस वाले का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ भी जड़ दिया। इस घटना में नवीन और हुलासू के गाल, हाथ और उंगली पर चोटें लगी है। इसके अलावा पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फट गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...