29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दुर्ग के राइस मिल और यूनियन बैंक में लगी भीषण आग,4 फायर ब्रिगेड ने 19 गाड़ी पानी की मदद से 8 घंटे बाद पाया काबू…

HomeChhattisgarhदुर्ग के राइस मिल और यूनियन बैंक में लगी भीषण आग,4 फायर...

Date:

दुर्ग :

दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में सोमवार सुबह करीब 4-5 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

वहीं, भिलाई के सुपेला चौक स्थित यूनियन बैंक की ब्रांच में पंखे की शार्ट सर्किट से दोपहर 12 बजे आग लग गई। जिसे बैंक कर्मियों ने बैंक में रखे सीज फायर से बुझा लिया। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है l

अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राइस मिल से सुबह 5 बजे आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को रवाना किया। पहली फायर ब्रिगेड 5.20 बजे मौके पर पहुंची। वहां जाने पर पता चला कि आग काफी बड़ी है। इसके बाद 6.14 मिनट पर तीन और गाड़ियों को भेजा गया।

आग बुझाने में लगा 19 गाड़ी पानी

इतनी तेज आग थी कि धान और बारदाना जलने लगे। लेकिन दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान 4 दमकल वाहन एक के बाद एक लोड और अनलोड होकर आते जाते रहे। इस तरह 19 गाड़ी पानी आग बुझाने में लगा है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...