26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कोरबा के जंगल में लगी भीषण आग,धू-धूकर जले कई पेड़-पौधे, छोटे वन्यजीवों की जान को खतरा…

HomeChhattisgarhकोरबा के जंगल में लगी भीषण आग,धू-धूकर जले कई पेड़-पौधे, छोटे वन्यजीवों...

Date:

कोरबा :

कोरबा जिले के बालको रेंज में आने वाले भटगांव के पास जंगल में आग लगी है। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही हैं, इसके बावजूद अभी तक वनकर्मियों ने इस पर काबू पाने की कोशिश नहीं की है। जिस क्षेत्र में आग लगी है, वहां बड़ी तादाद में इमारती लकड़ियों के पौधे और तमाम किस्म की वनस्पतियां जलकर खाक हो गई हैं।

जंगल में आग लगने से वन्यजीवों की जान को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो कई छोटे-बड़े पेड़-पौधे आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। इससे पहले कोरबा में मार्च के महीने में भी बालको रेंज के जंगल में भीषण आग लग गई थी। रोगबहरी और जामबहार के बीच के जंगल का बड़ा इलाका आग से जल गया था। आग से बड़ी मात्रा में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए थे।

हर साल गर्मी के मौसम में जंगलों में भीषण आग लगती है। इस आग से जंगल में रहने वाले छोटे वन्य प्राणियों की मौत हो जाती है। पेड़-पौधे झुलस जाते हैं। हालांकि वन विभाग ये दावा करता है कि आग को रोकने के उनके पास पर्याप्त इंतजाम हैं, लेकिन जब घटना होती है, तब ये दावे बेकार साबित होते हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...