कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा ने लगाई फांसी,रायपुर के हॉस्टल में पंखे पर लटकती मिली लाश, रायगढ़ की रहने वाली थी…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकृषि विश्वविद्यालय की छात्रा ने लगाई फांसी,रायपुर के हॉस्टल में पंखे पर...

Date:

रायपुर :

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। हॉस्टल के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

रायगढ़ निवासी 21 वर्षीय चेतना पटेल कृषि विश्वविद्यालय के गोदावरी कन्या हॉस्टल में रहती थी। वो फाइनल ईयर की छात्रा थी। हालांकि अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है न ही कोई सोसाइड नोट मिला है।

2 दिन पहले घर से लौटी थी

बताया जा रहा है कि, चेतना एक दिन पहले ही अपने घर से लौटी थी। उसके रूम में एक और छात्रा भी रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से वो भी घर गई है। दोपहर साढ़े 12 बजे छात्राओं के साथ खाना खाने गई थी। इसके बाद पड़ोस के रूम में रहने वाली छात्रा लगभग तीन बजे उसके रूम को बाहर से खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसे लगा कि वो सो रही है।

कटर से काटा दरवाजा

हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने 6 बजे फिर दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आवाज भी दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद वार्डन को जानकारी दी गई। तत्काल वार्डन पहुंची और देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। कटर मशीन से दरवाजा खोलकर देखा गया तो देखा तो छात्रा की लाश फंदे में लटकी हुई थी।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.20 करोड़ का गांजा जब्त; पिता-पुत्र गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस • रायपुर पुलिस ने 200 किलोग्राम...

बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• रायपुर के उरला स्थित बेंद्री...