कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर लगाया आरोप,कहा- दवाई कंपनियों ने करोड़ों का दिया चंदा;अब दाम बढ़ाए…

HomeCHHATTISGARHRAIPURकांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर लगाया आरोप,कहा- दवाई कंपनियों ने करोड़ों का...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा को दवा निर्माता कंपनियों ने इलेक्टोरल बॉन्ड और दूसरे माध्यम से जो हजारों करोड़ रुपए का चंदा दिया है, उसका ही परिणाम है कि आज 1000 से अधिक जीवनरक्षक दवाईयों, टॉनिक, इंजेक्शन की कीमतों में 12 से 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है।

उन्होंने कहा कि बीते 3 सालों में दवाईयों के कीमतों में लगभग 42 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है। एक ओर जनता बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रही है, तो वहीं दूसरी ओर दवाईयों के दाम में बेतहाशा वृद्धि मरीजों के जीवन पर संकट पैदा कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का एक ही नारा है ‘चंदा दो धंधा लो, लूटो और लूटने दो’। उन्होंने कहा कि पूरे देश में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। खाने-पीने से लेकर हर जरूरी सामान के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और इसकी मुख्य वजह भाजपा की मुनाफा और चंदाखोरी है। सरकार में रहते जिसे महंगाई नियंत्रित करना है, वो दल चंदा लेकर महंगाई को बढ़ाने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कई नामी-गिरामी दवा कंपनियों ने भाजपा को चंदा दिया है। उसके बाद उनके कई सैंपल जो फेल हो चुके थे, वे पास हो गए हैं। दवा कंपनियों के दाम बढ़ाने का अभी कोई ऐसा कारण नहीं है सिवाय भाजपा को दिए गए मोटे चंदे के अलावा। मोदी सरकार इतनी निष्ठुर है कि उन्हें जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे बेइंतेहा दर्द झेल रहे गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों का भी ख्याल नहीं है। उन्हें सिर्फ अपनी पार्टी का खजाना भरने की चिंता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार बीते 10 वर्ष में जनता के वादे को पूरा नहीं कर पाई। महंगाई कम होने के बजाय ये 100 प्रतिशत बढ़ गई है। कई दवा के दाम में 180 से 200 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मरीज को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार और फल सहित उनके इलाज में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल इक्विपमेंट के भी दाम आसमान छू रहे हैं।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...