हथियार लहराते हुए बनाया था विडियो, 5 लोग को किया गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHहथियार लहराते हुए बनाया था विडियो, 5 लोग को किया गिरफ्तार...

Date:

महासमुंद :

चुनावी आचार संहिता के बीच पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी शहर के अपराधियों में खौफ नहीं है। दो दिन पहले हथियार दिखाकर खौफ फैलाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक फरार है। इनके खिलाफ संगीन अपराध जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं।

एएसपी प्रतिभा तिवारी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाल ही में वायरल वीडियो में शामिल आरोपियों को चिह्नांकित किया गया। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर महासमुंद पुलिस की अलग-अलग टीम ने सभी आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों में बीटीआई रोड निवासी प्रशांत चंद्राकर (21), स्वीपर कॉलोनी निवासी सिद्धू सेंद्रे (22), वार्ड-8 संतोषी मंदिर के पास महासमुंद निवासी टिकेश्वर उर्फ टिंकू चंद्राकर (19), स्वीपर कॉलोनी निवासी कैलाश बाघ (28) और सुनील सोनी (32) शामिल है। इनके पास से अलग-अलग छोटा-बड़ा धारदार चाकू, कत्तानुमा हथियार को जब्त कर थाना महासमुंद में अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एएसपी ने बताया कि पुलिस इन आरोपियों के खिलाफ जल्द जिला बदर की कार्रवाई करेगी।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...