24.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

दुर्ग में ट्रेन से कटकर की खुदकुशी:होली खेलकर लौटते वक्त हुआ विवाद, झगड़ा कर निकला था घर से…

HomeChhattisgarhदुर्ग में ट्रेन से कटकर की खुदकुशी:होली खेलकर लौटते वक्त हुआ विवाद,...

Date:

दुर्ग-भिलाई :

दुर्ग जिले में मंगलवार की सुबह रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची भट्टी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि घर में विवाद के बाद व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि पटरी में युवक की लाश पड़ी है। जिस पर जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना भट्टी पुलिस को दी। मृतक की पहचान नंदिनी रोड, सुभाष नगर निवासी अरविंद सिंह (45) के रूप में हुई है।

होली खेलकर देर रात घर लौटा था

बताया जा रहा है कि दिन भर बाहर से होली खेलकर अरविंद देर रात घर लौटा था। घर वापस आने के बाद किसी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया था। वहीं आज सुबह अरविंद का शव पावर हाउस के पास स्थित रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...