29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मोनिका सिंह बनी NHRACACB की प्रदेश महिला प्रभारी:भरतपुर- सोनहत विधायक रेणुका सिंह की हैं बेटी…

HomeChhattisgarhमोनिका सिंह बनी NHRACACB की प्रदेश महिला प्रभारी:भरतपुर- सोनहत विधायक रेणुका सिंह...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :

अधिवक्ता मोनिका सिंह को राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो का छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने ब्यूरो के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष घासीदास भारद्वाज और ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला सचिव मीना खंडेलवाल की अनुशंसा पर की है।

अधिवक्ता मोनिका सिंह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर- सोनहत विधायक रेणुका सिंह की बेटी है। मोनिका विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति विंग की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। अपनी नियुक्ति पर ब्यूरो के राष्ट्रीय संगठन के प्रति आभार जताते हुए अधिवक्ता मोनिका सिंह ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें पद का दायित्व सौंपा गया है, वे उस पर शत-प्रतिशत खरी उतरेंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (नेशनल ह्यूमन राइट्स एंटी क्राइम एंड एंटी करप्शन ब्यूरो) देश की राजधानी दिल्ली की संस्था है। यह संस्था मानवाधिकार के लिए लंबे समय से कार्यरत है। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण व भ्रष्टाचार के खिलाफ यह संस्था पूरे भारत मे काम कर रही है।

अपने काम से जाना जाता है ब्यूरो

अधिवक्ता मोनिका सिंह ने कहा कि ‘राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो’ केवल अपने नाम ही से नहीं बल्कि अपने काम व गतिविधियों से जाना जाता है। ब्यूरो सबसे अधिक प्राथमिकता लोगों को उनके संवैधानिक मानवाधिकार दिलाने, जागरूकता फैलाने और इंसाफ की लड़ाई लड़ने को देता है।

ब्यूरो अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा है

मोनिका सिंह ने बताया कि ब्यूरो अन्याय, अपराध और भ्रष्टाचार को मिटाने और समाज में सुधार लाने के अपने उद्देश्य में दृढ़ है। यह उन लोगों के लिए आशा की किरण हैं जिनके अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। ब्यूरो अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...