29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

भाजपा नेता की बेरहमी से हुई हत्या, मामलें में आरोपी गिरफ्तार…

HomeKANKERभाजपा नेता की बेरहमी से हुई हत्या, मामलें में आरोपी गिरफ्तार...

Date:

कांकेर :

कांकेर जिले में हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हत्या मामले में एक बार फिर पुलिस को बड़़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। गौरतलब है कि 7 जनवरी को कांकेर जिले के पखांजुर इलाके के बाजार पारा में रात 8 बजे अज्ञात हमलावरों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सिर पर गोली लगने कारण बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 18 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन कर आरापियों की पतासाजी कर रही थी।

इस दौरान 500 से ज्यादा काॅल रिकार्ड कंगाले तो वहीं घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। चूंकि हमलावर बाइक से आये थे इसलिए बाइक के आधार पर हमलावरों की पहचान पुलिस ने की। जिसके बाद पुलिस ने बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, सोमेंद्र मंडल, नीलरतन मंडल, गोपीदास, रीपन सदियाल, सुरजीत वाला, समीत मांझी, तपन मंडल जितेन्द्र बैरागी, जयंत विश्वास और मुख्य शुटर विकास तालुकदारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। इसी बीच कांकेर जिले के पखांजुर थाना इलाके केे केव्हीपी 25 रामकृष्णपुर निवासी बाबू हालदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ख़बरें और भी…ख़बरों से जुड़े रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Naxal Surrender: कांकेर में डीवीसीएम मासे बारसा ने एके-47 के साथ किया सरेंडर, मुख्यधारा में लौटने का फैसला…

कांकेर/छत्तीसगढ़ कांकेर: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच एक...

कांकेर में Jio मोबाइल टॉवर में आगजनी, अज्ञात लोगों पर साजिश का शक…

कांकेर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट : बांदे थाना क्षेत्र में देर रात Jio...

कांकेर पुलिस की बड़ी पहल: महिला सुरक्षा के लिए ‘महिला रक्षा टीम’ का शुभारंभ…

कांकेर/छत्तीसगढ़ कांकेर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा...