HomeKONDAGAONकोंडागांव के 44 हजार से अधिक किसानों के खातों में जमा...

Date:

कोंडागांव के 44 हजार से अधिक किसानों के खातों में जमा हुए रकम, धान खरीदी के अंतर की राशि मिलने से किसानों के चेहरे पर आयी चमक …

कोंडागांव:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ बालोद जिले से किया गया। इसमें प्रदेश के  25 लाख से अधिक किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपए का सीधे उनके खातों में अंतरण किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदे गए धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य से अंतर की राशि का भुगतान किया गया। कोंडागॉंव जिले के 44 हजार 428 किसानों के बैंक खाते में 254 करोड़ 81 लाख 35 हजार से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विकासनगर स्टेडियम में किया गया। 

इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोण्डागांव जिले के किसानों ने भी सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम, विधायक कोंडागॉंव लता उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस दौरान हाड़ीगांव के किसान नेमचंद ने बताया कि वे अपनी छोटी सी सवा एकड़ रकबे में धान बोया था जिस पर 30 क्विंटल धान का उत्पादन इस वर्ष हुआ है। जिसका विक्रय उन्होंने किया है। उन्हें बहुत खुशी है कि शासन ने जो कहा उसे पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान कर रही है इससे हमारी जिंदगी में सुधार आएगा।

मोदी की गारंटी के तहत एकमुश्त राशि से किसानों में खुशी

बुनागांव के तीजूराम नेताम ने बताया कि वे अपने 5.5 एकड़ खेत में धान लगाते हैं। उन्होंने इस वर्ष 147 क्विंटल धान का विक्रय किया। पहले बहुत कम राशि प्राप्त होती थी और बोनस की राशि किश्तों में आती थी जिसके आने का कोई ठिकाना नहीं होता था अब दो माह में ही 3100 रुपए प्राप्त हुए हैं इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का तहेदिल से आभारी हूं। ग्राम किरमारी के किसान चेतमल ने बताया कि इस वर्ष 3100 रुपए की राशि धान हेतु मिलने की आशा में अपने 10 एकड़ खेत में धान की खेती की थी। जब उन्हें पता चला कि इतने जल्दी पूरी राशि खाते में आ जाएगी सोचा नहीं था। इससे हम बहुत खुश है इस राशि का उपयोग हम आने वाले मौसम में खेती के उन्नयन हेतु कर सकेंगे।

ख़बरें और भी …ख़बरों से अपडेट रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="653" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiJ9" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" f_title_font_spacing="-1" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_tdicon="tdc-font-tdmp tdc-font-tdmp-arrow-right" btn_icon_size="eyJhbGwiOiIxOSIsImxhbmRzY2FwZSI6IjE3IiwicG9ydHJhaXQiOiIxNSJ9" btn_icon_space="eyJhbGwiOiI1IiwicG9ydHJhaXQiOiIzIn0=" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="653" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIifQ==" f_msg_font_weight="600" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="653" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxNCIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEzIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="653" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="653" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="#ec3535" pp_check_color_a_h="#c11f1f" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM1IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" msg_succ_radius="2" btn_bg="#ec3535" btn_bg_h="#c11f1f" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0="]

Popular

More like this
Related

कोंडागांव में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान तेज…

छत्तीसगढ़ कोंडागांव, 14 जनवरी 2026। नगरीय प्रशासन विभाग के...

कोंडागांव में 10 रुपए में मिल रहा नारियल, लोगों में खरीदारी की होड़…

कोंडागांव : 07 अगस्त 2025 कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में इन दिनों...