लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा दांव, शुरू करेगी मीसा बंदियों की सम्मान राशि…

HomeCHHATTISGARHRAIPURलोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा दांव, शुरू करेगी...

Date:

रायपुर :

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने मीसा बंदियों के लिए सम्मान राशि (पेंशन) फिर शुरू करने का ऐलान किया है। कांग्रेस सरकार के वक्त में यह बंद कर दी गई थी। बीजेपी सरकार ने इसके जरिए अपने कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी संघर्ष के साथियों को कभी भूलती नहीं और उन्हें पार्टी की विचारधारा के लिए काम करने वाले हर कार्यकर्ता का ख्याल है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐलान किया है कि जो लोग इमरजेंसी के दौरान 1975 से 1977 तक मीसा (मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) के तहत बंद थे, उनकी सम्मान राशि फिर से शुरू की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने रोक दी थी मीसा बंदियों की पेंशन:

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने 2008 में मीसा बंदियों के लिए पेंशन शुरू की थी, लेकिन राज्य में जब 2019 में कांग्रेस की सरकार आई तो इसे रोक दिया गया। इसके तहत मीसा बंदियों को अलग-अलग कैटेगरी में 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की पेंशन मिलती थी। छत्तीसगढ़ सरकार अब इसे फिर शुरू कर रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...