रायपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, छात्र-छात्राओं ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने तिरंगा फहराया है। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुति देखकर मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन सहित दर्शकों ने सराहना किया।

इनमें प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंग्लिश मीडियम स्कूल को दिया गया। इस प्रस्तुति में 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसके बोल हर घर तिरंगा था। उन्होंने इस नृत्य के माध्यम से बच्चे हमारे तिरंगा के आन-बान और शान से पूरे देश के साथ प्रस्तुति दी। साथ ही लोंगो में तिरंगे के माध्यम से देश प्रेम की भावना को मजबूत किया। इसके साथ ही देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को आहवान किया।द्वितीय पुरस्कार मायाराम सुरजन शासकीय हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। जिसमें 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके बोल हमर सुघ्घर छत्तीसगढ़ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन के दृष्यों का मोहक चित्रण गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। 

तृतीय पुरस्कार पीजी उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। इस प्रस्तुति में 290 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसके बोल बस्तरिया आदिवासी संथाली नृत्य निमों-निमों सभी ला जोहार था। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता हुआ नृत्य किया।

ख़बरें और भी …www.swatantrachhattisgarh.com …