35.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

शिखर कलश पूजा के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूसरा दिन,आज न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त का होगा नगर आगमन,कीर्तन मंडली और नाचा मंडली के भक्ति संगीत से गूंजेगा नगर…

HomeChhattisgarhशिखर कलश पूजा के साथ सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूसरा...

Date:

जशपुर ब्यूरो : आनंद गुप्ता

जशपुरनगर. शहर के समीपस्थ ग्राम सारूडीह मे नवनिर्मित भगवान चित्रगुप्त के मंदिर मे प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन, जिले के दुल्दुला ब्लाक के मकरीबँधा से आए भजन मंडली के भक्ति संगीत ने श्रद्धांलुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया | समारोह के दूसरे दिन की शुरुआत गौरी गणेश पूजा से हुई |

इसके बाद राज पुरोहितो की उपस्थिति मे, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वेदी पूजा, शिखर कलश पूजा, शरकराधीवास, शैय्याधीवास, इंद्र ध्वज पूजा कराया गया | आरती और प्रसाद वितरण के साथ ही, दूसरे दिन की धार्मिक विधि पूर्ण हुई | चित्रांश समाज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगाँव की विधायक गोमती साय, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी |

उन्होंने बताया कि विराम दिवस के दिन भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा, श्रृंगार के बाद आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा | इसके समाज के लोगो द्वारा नगर भ्रमण के साथ ही यह दिन दिवसिया समारोह सम्पन्न हो जाएगा | कार्य क्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री – संजय कुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष – संजय कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष – राजेश कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा (कॉलेज रोड), अजीत अम्बष्ठ, प्रदीप श्रीवास्तव, अमरकांत वर्मा, अरुण सिन्हा, एंव सभी कार्यकारी सदस्य उपस्थित रहे।

नाचा और कीर्तन मंडली को आमंत्रण-

समारोह के अंतिम दिन फरसाबहार के कीर्तन मंडली और नाचा टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. भक्ति संगीत के इस विशेष कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा |

ख़बरें और भी…www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...