20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

बिजली बिल हाफ नहीं होगा, कवर्धा में कहा- पूर्व सरकार की पैसे खाने वाली योजनाएं होंगी बंद : डिप्टी CM शर्मा …

HomeKAWARDHAबिजली बिल हाफ नहीं होगा, कवर्धा में कहा- पूर्व सरकार की पैसे...

Date:

कवर्धा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व सरकार की पैसे खाने वाली योजनाओं को बंद किया जाएगा। बिजली बिल हाफ योजना बंद होगी। जो योजनाएं सही है, उनको बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए इसी साल से मिलेगा।

कवर्धा में विजय शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 18 लाख लोगों को मिलेगा। पहली कैबिनेट में ये फैसला लिया गया है। नक्सलवाद पर उन्होंने सख्ती से निपटने की बात कही। शर्मा ने कहा कि, कितने साल संवाद करते रहेंगे। इसमें संवाद की गुंजाइश नहीं है। विजय शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही होगा। कवर्धा शहर के लिए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं कराए थे। जो कार्य कराए गए हैं, वह भाजपा सरकार की स्वीकृति वाले कार्य ही कराए गए हैं। कोई नए कार्य शुरू नहीं कराए गए। केवल विकास की बातें ही कही गई, लेकिन धरातल पर नहीं दिखा।

विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कवर्था पहुंचे थे, जहां नगरवासी और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कबीरधाम जिले के वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्र के स्थानीय लोग, समाजसेवी स्वागत के लिए पहुंचे थे। कवर्धा के गांधी मैदान में जन संवाद का कार्यक्रम भी रखा गया था। इसी दौरान पत्रकारों से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने चर्चा की।

ख़बरें और भी .. आपने आस-पास की ख़बरों के प्रकाशन के लिए swatantrachhattisgarh@gmail.com पर भेज सकते हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विश्लेषण: 2028 की राजनीति में चेहरे फिर वही, क्या दोहराएगा छत्तीसगढ़ अपना इतिहास?

रायपुर/कवर्धा: जितेंद्र पांडे छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीते एक दशक...