32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई।

HomePOLITICSरायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी...

Date:

रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी विदाई । विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत सहित अनेक मंत्रियों, विधायकों ने भी दी विदाई
रायपुर, 21 फरवरी 2023

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज यहां माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुश्री उइके को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी। इसके साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी  सुश्री उइके को विदाई दी।
उल्लेखनीय है कि सुश्री उइके  को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है । वही छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन कल सवेरे 10:00 बजे माना विमान तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त श्री यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी , सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, श्री अजय यादव, कलेक्टर रायपुर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित  थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान: Sachin Pilot ने केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना…

रायपुर /राजनीति हाइलाइट्स महिला आरक्षण बिल को लेकर विशेष सत्र पर...

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...