29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राशन वितरण में गड़बड़ी, गरीबों को नहीं मिल रहा सरकार की योजनाओं का लाभ..

HomeChhattisgarhराशन वितरण में गड़बड़ी, गरीबों को नहीं मिल रहा सरकार की योजनाओं...

Date:

पखांजुर:  21 फरवरी 2023

मोदी सरकार ने हमेशा हर वर्ग के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की , ताकि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल न हो। जिसके लिए मोदी द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है , जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना है सोसाइटी के माध्यम से एक रुपए किलो की दर से राशन उपलब्ध कराना, जिससे गरीब परिवारो की रसोई में अनाज पहुंच सके। लेकिन अब राशन खोरों की वजह से अब हितग्राहियों को उनके हक़ का भी राशन नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि हितग्राहियों को नही मिल रहा उनके हक का पूरा राशन। छत्तीसगढ़ के पानावार राशन दुकान में राशन को लेकर बडी गड़बड़ी सामने आई है, जहां हितग्राहियों को अतिरिक्त चावल मिलना था पर हितग्राहियों को अतिरिक्त चावल नही दिया गया, साथ ही प्रति माह चना गुड़ 2 किलो मिलना था। उसे में भी हेराफेरी किया जा रहा है। जिसकी वजह से हितग्राहियों को मिलने वाले राशन में कटौती कर दुकान तक भेज रहे हैं। जिसके चलते गरीबो को शासन से मिलने वाले राशन प्राप्त रूप से नही मिल पा रहा है।गरीबो के राशन को लेकर अधिकारी बड़ा खेल खेल रहें है, जिसके चलते गरीबो को राशन कम मिल रहा है। इस मामले पर दुकान संचालक द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहाँ आगे से जैसा आबंटन होता हैं। उसी अनुसार दिया जाता है,अक्टूबर महीने में हितग्राहियों को प्रति व्यक्ति को 5 किलो अतिरिक्त चावल दिया जाना था। जैसे किसी परिवार में अगर 4 सदस्य हैं तो 5 किलो की हिसाब से 20 kg चावल ज्यादा दिया जाना था, पर हितग्राहियों को वहाँ चावल नही बांटा गया,आखिर गरीबो । इस बात का खुलासा जांच के बाद ही हो पायेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related