पंडरीपानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाली महिला पुष्पा सिन्हा बैंक ठगी की शिकार ……

HomeCHHATTISGARHपंडरीपानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाली महिला पुष्पा सिन्हा बैंक...

Date:

पत्थलगांव : संजय तिवारी

ग्राम पंडरीपानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाली महिला पुष्पा सिन्हा बैंक ठगी की शिकार हो गयी | इमेल के जरिये बैंकिंग धोखाधड़ी का मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा | इसमे हैरानी की बात यह है कि लोगों को तमाम तरीकों को समझाने के बावजूद लोग सायबर क्राइम के चंगुल में फंस रहें हैं | इसी तरह प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव से लगा हुवा पंडरीपानी में ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाली एक महिला से एक लाख सत्तर हजार रुपये की ठगी हो गयी | पीडिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आया और कहा गया कि आपका डीवाईस अपडेट करना है , और कथित महिला के फ़ोन पर एक लिंक भेजा गया और कहा गया की चाही गयी जानकारी उस लिंक पर दे दीजिये और आपका मोबाइल अपडेट हो जाएगा | बस ऐसा करते ही फ़ोन पर ओ.टी.पी. आया और उस ओ.टी.पी. को दर्ज करते ही कथित महिला के खाते से 1 लाख सत्तर हजार रुपये पार हो गए | कथित महिला के शिकायत पर पुलिस ने आई.पी.सी.की धारा 420 (धोखाधड़ी )और 66 (घ) -INF के तहत अज्ञात जालसाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महासमुंद में 30 जून को लगेगा बड़ा रोजगार मेला…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ 425 पदों पर भर्ती, निजी कंपनियां करेंगी चयन,...