HomeCHHATTISGARHतीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से 13 लोग घायल, तीन साल का...

Date:

तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से 13 लोग घायल, तीन साल का बच्चा गंभीर।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.

 जिले में आज सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई, इस हादसे में 13 यात्री घायल हो गए । वहीं एक तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है । वहीं कुछ यात्रियों को मामलूी चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा ।

बताया गया कि, सुंदर ट्रेवल्स की बस अयोध्या से रायपुर जा रही थी । इस दौरान गौरेला, लालपुर के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई । घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।बस में 60 से 70 यात्री सवार थे । सभी यात्री सुरक्षित हैं ।बताया जा रहा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related