21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

ईवीएम पर उठाए जाने वाले सवालों पूर्व CM डॉ. रमन सिंह का बयान. कांग्रेस जहां-जहां हारती है वहीं दिक्कतें होती, लेकिन जिन राज्यों में जीतती है, वहां उन्हें दिक्कत नहीं होती…

HomeRaipurईवीएम पर उठाए जाने वाले सवालों पूर्व CM डॉ. रमन सिंह का...

Date:

रायपुर |  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान आया है | जिसमें उन्होंने सीएम की घोषणा को लेकर कहा कि पार्लियामेंट का सत्र चल रहा है, जिसके कारण सारे वरिष्ठ लोग की व्यस्त है | दो-तीन दिन के अंदर पर्यवेक्षक आ जाएंगे और निर्णय हो जाएगा | मुख्यमंत्री पद को लेकर डॉ. रमन सिंह ने बताया कि मेरी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, जो पार्टी का निर्देश होगा उसका पालन किया जाएगा |

ईवीएम पर उठाए जाने वाले सवाल को लेकर डां. रमन सिंह ने बताया कि कांग्रेस जहां-जहां हारती है वहीं दिक्कत होती है | लेकिन जिन राज्यों में जीता है , उनके लिए वहां के EVM में कोई दिक्कत नहीं होती है | जहां हार शुरू होता है तो वहां अपने आप को बर्दाश्त नहीं कर सकते और हार का करण ढूंढने लगती हैं | अंत में उनको लगता है चाहे दिग्विजय सिंह हो, चाहे दूसरे अन्य नेता | हार के लिए कांग्रेस पार्टी जवाबदार है | छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में जो कार्य पद्धति थी उसको जनता ने नकारा है | उनके नेतृत्व को नकारा है | उनको स्वीकार करना चाहिए | साथ ही बैकडेट में किए जा रहे साइन को लेकर कहा कि प्रशासनिक क्षेत्र से जानकारी आ रही है वह चिंताजनक है | 3 तारीख के डेट में कुछ वित्तीय विषय को लेकर कुछ अन्य विषय को लेकर बैकडेट पर साइन कराई जा रही है | काफी सारी फाइलों पर 3 तारीख के बाद बैक डेट पर साइन की गई है | मैं समझता हूं कि यह सरासर गलत है और उचित नहीं है | यह ऐसा समय है जब तक सरकार का गठन ना हो जाए कोई नए निर्णय नहीं लिए जा सकते, कोई नए आदेश जारी नहीं हो सकते |

वह अधिकारी जो आज भी पुराने जितने भी काम किए हुए है | उसको सही साबित करने में लगे हुए हैं | उनको मैं स्पष्ट चेतावनी दे रहा हूं कि ऐसी गड़बड़ी करना अब तो बंद करो | अब तो सरकार बदल गई है | कम से कम छत्तीसगढ़ के हित में काम करना पड़ेगा |

वहीं बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा जिस प्रकार अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में रायपुर में और आसपास जो अवैध कब्जे थे, प्रशासन समझ गया है | आने वाली सरकार इस तरह के अवैध कब्जे, अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं करेगी | इसलिए प्रशासन सरकार बदलते ही अपने रवैया में परिवर्तन ला रहा है,अच्छी बात है | अभी कोई सरकार नहीं है तो आदेश अधिकारी को लेकर कोई सवाल नहीं होता | सरकार के मंशा के अनुरूप काम कर रहे हैं |

ख़बरें और भी … स्वतंत्र छत्तीसगढ़ (ताज़ा खबर ,सही खबर ) जुड़ें रहने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...