HomeCHHATTISGARHRAIPURकबीरनगर में कायस्थ समाज ने किया श्री चित्रगुप्त भगवान की विधि-विधान से...

Date:

कबीरनगर में कायस्थ समाज ने किया श्री चित्रगुप्त भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां…

राखी श्रीवास्तव/रायपुर

श्री चित्रगुप्त पूजा उत्सव समिति के आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने की सहभागिता, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का दिया संदेश।

रायपुर: श्री चित्रगुप्त पूजा उत्सव समिति कबीर नगर,रायपुर द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री मुकेश श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव ,ध्यानचंद्र श्रीवास्तव, राखी श्रीवास्तव एवं कायस्थ समाज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं कायस्थ समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य श्री राजेश श्रीवास्तव तथा श्री राजेंद्र श्रीवास्तव जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

आयोजन में समाज के श्री राजेश सिन्हा, श्री अजीत श्रीवास्तव, श्री विकास प्रसाद, श्री मुकेश सिन्हा, श्री चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री सिद्धार्थ श्रीवास्तव, श्री कमलेश सिन्हा, श्री संजीव सिन्हा एवं श्री आदित्य सक्सेना सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं महिला सहभागिता के अंतर्गत नमिता, प्रतिभा, ज्योतिमा, रीता एवं संगीता सिन्हा ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ ही समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया गया। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम धार्मिक उत्साह, उल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related