21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन…

HomeORISSAओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए...

Date:

रायपुर, 21 नवम्बर 2023

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन अपने ओड़िशा प्रवास के दूसरे दिन आज भुवनेश्वर मे स्वतंत्र ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर हरकृष्ण महताब की जयंती समारोह में शामिल हुए।

उक्त समारोह के मुख्य अतिथि श्री हरिचंदन ने डॉक्टर महताब के सपनों के अनुरूप ओडिशा राज्य के विकास के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्यों को एकजुट करने में डॉक्टर महताब की भूमिका अद्वितीय और  महत्वपूर्ण थी। उनके कार्यकाल  में ओडिशा का बहुमुखी विकास हुआ। अपने छात्र जीवन के दौरान ही देश को स्वतंत्र देखने के लिए वे स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गये और आम लोगों तक स्वतंत्रता चेतना का संदेश फैलाया।
श्री हरिचंदन ने कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान से प्रेरित होकर अनेक लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। डॉ महताब ने लोगों में अंग्रेजों के खिलाफ जागृति पैदा करने के लिए प्रजापुर नामक एक दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया। उन्होंने आगे कहा कि डॉ महताब ने अपने राजनीतिक जीवन के अलावा साहित्य, संस्कृति विकास और संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किए हैं, जिन्हें ओडिशा के लोग हमेशा याद रखेंगे। ओड़िशा साहित्य को समृद्ध करने और ओडिशा में नए लेखकों को तैयार करने के लिए, वह ‘झंकार’ साहित्यिक पत्रिका प्रकाशित करते थे और साहित्यिक लोगों को एक साथ लाने के लिए उत्सव का आयोजन करते थे। डॉक्टर महताब उद्योग,व्यापार और संस्कृति के विकास के लिए ओड़िसा के अग्रदूत थे। समारोह में विभिन्न स्थानों से पारंपरिक परिधानों के साथ आये सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों को राज्यपाल ने अपने पूर्ववर्तियों के गौरव, वीरता एवं विजय की कहानियों की याद दिलायी तथा उन्हीं की तरह अन्याय से लड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के साथ जटनी विधायक सुरेश रौथराई, पूर्व विधायक फिलिप श्रीचंदन, समिति के सदस्य और प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

ख़बरें और भी ….www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मलकानगिरी पुलिस ने 770 किलो गांजा बरामद किया | बड़ी कार्रवाई…

ओड़िसा / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डिजिटल डेस्क हाइलाइट बॉक्स: गुप्त सूचना...

पुरी रथयात्रा में भगदड़ से मची अफरातफरी…

तीन श्रद्धालुओं की मौत, छह घायल | सुरक्षा व्यवस्था...