23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

बृजमोहन बोले- भूपेश को आभास हो गया है कि वो जाने वाले हैं…

HomeRaipurबृजमोहन बोले- भूपेश को आभास हो गया है कि वो जाने वाले...

Date:

20 नवम्बर 2023

विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब दावों और कयासों का दौर चल रहा है। हार, जीत को लेकर बयानबाजी की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है। क्योंकि उसे इस बात का आभास हो गया है कि उनकी विदाई जनता ने तय कर दी है। जनता बीजेपी के स्वागत के लिए तैयार है, इसलिए कांग्रेस अपनी विदाई और हार की समीक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि मैं 19 नवंबर को महादेव घाट में छठ कार्यक्रम में था। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज और उनका दबा हुआ बोल इस बात को स्पष्ट करता है कि उन्हें आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं और बीजेपी सरकार आने वाली है। अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा बहुमत से आएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस में पहले मुख्यमंत्री के चार दावेदार थे, अब पांच हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की आस्था पर कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी कोई नई बात नहीं है। हम पिछले 40 साल से छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे लगा रहे हैं। कांग्रेस केवल राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का उपयोग करती है। 

वरिष्ठ बीजेपी विधायक बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी जिस दिन सुजलाम और सुफलाम होगी , यहां पर अच्छा स्वास्थ्य व्यवस्था होगी, अच्छी शिक्षा व्यवस्था होगी, यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा, यहां की बच्चियों का जीवन सुरक्षित होगा, उसी दिन छत्तीसगढ़ महतारी खुश होगी। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी का नाम लेकर भ्रष्टाचार कर रही हैं। छत्तीसगढ़ महतारी को फलवित और पुष्पित करना उनका उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस और कांग्रेसी अपने आलाकमान को खुश करने में लगे रहते हैं। 

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...