HomeCHHATTISGARHBILASPURपंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल और डिप्टी...

Date:

पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज, राज्यपाल और डिप्टी सीएम देंगे मेडल…

सीएम विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक अमर अग्रवाल नहीं होंगे शामिल; 24,800 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि |

बिलासपुर: बिलासपुर स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल रमेन डेका अध्यक्षता करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अनुपस्थिति में उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यपाल मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के कुल 24,800 सफल विद्यार्थियों को उपाधि और प्रमाणपत्र देने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा, प्रबंधन और भूगोल विषय के पांच शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक), नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव दीक्षांत अतिथि और हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा दीक्षांत वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पहले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। उनकी वापसी में संभावित देरी के कारण बिलासपुर प्रवास रद्द हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू 2 से 6 नवंबर तक स्पेन के दौरे पर हैं, जबकि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल भी शहर से बाहर हैं। इसी बीच रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होने के कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री का बिलासपुर दौरा टलने की बात सामने आई है। समारोह में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, गोमती साय और लता उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

इस दीक्षांत समारोह में पहली बार सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को पंडित सुंदरलाल शर्मा वनवासी गौरव सम्मान और संस्कृति रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट, परीक्षा रिकॉर्ड को डिजिटल करने के लिए पोर्टल और विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘अभ्युदय’ का भी शुभारंभ होगा। मंगलवार सुबह 11 बजे से होने वाले कार्यक्रम के लिए सोमवार को अतिथियों के आगमन, स्वागत, शोभायात्रा, उपाधि वितरण और स्वर्ण पदक प्रदान करने की व्यवस्थाओं का रिहर्सल किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने समारोह को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

खबरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related