17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: शिवराज सिंह चौहान के फॉर्मूले पर क्यों आ गए भूपेश बघेल?

HomeNationalछत्तीसगढ़ चुनाव 2023: शिवराज सिंह चौहान के फॉर्मूले पर क्यों आ गए...

Date:

न्यू दिल्ली : 13 नवम्बर 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण की वोटिंग से पहले महिलाओं को लेकर बड़ा दांव चल दिया है | सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना शुरू करने का वादा किया है | एक चरण की वोटिंग के बाद भूपेश बघेल आखिर शिवराज सिंह चौहान के फॉर्मूले पर क्यों आ गए?

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 70 सीटों के लिए दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है | दूसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा दांव चल दिया है | सीएम बघेल ने फिर से सरकार बनने पर महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना शुरू करने का ऐलान किया है | सीएम बघेल ने कहा है कि इस योजना के तहत महिलाओं को 15 हजार रुपये वार्षिक दिए जाएंगे और जिसके लिए कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी | सीएम बघेल ने ये ऐलान दिवाली के दिन किया |

कांग्रेस इसे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए दिवाली गिफ्ट बता रही है, लेकिन सवाल इस ऐलान की टाइमिंग को लेकर उठ रहे हैं.ऐसे समय में जब पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है, सीएम भूपेश बघेल को महिलाओं के लिए नई योजना शुरू करने का वादा क्यों करना पड़ा?

भूपेश बघेल के इस दांव के पीछे क्या है? इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है | एक वजह प्रमुख वजह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के घोषणा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में महिलाओं के लिए किया गया वादा भी है | बीजेपी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 12 हजार रुपये सालाना देने का वादा कर चुकी है |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ट्रैफिक जाम से राहत की बड़ी पहल: रिंग रोड नंबर-1 की सर्विस रोड चौड़ीकरण को ₹99.72 करोड़ की मंजूरी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:रायपुर की प्रमुख यातायात धमनियों में शामिल...