22.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

IND Vs NED WC 2023: टीम इंडिया का फैंस को दिवाली का तोहफा, नीदरलैंड्स को 160 रन से हराया, विराट-रोहित ने झटके विकेट…

HomeChhattisgarhIND Vs NED WC 2023: टीम इंडिया का फैंस को दिवाली का...

Date:

बेंगलुरु (IND vs NED)। विश्व कप 2023 के आखिरी सीरीज मैच में भारत ने नीदरलैंड्स ने 160 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अजेय है। रोहित ब्रिगेड सभी 9 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 410/4 रन बनाए। जवाब में डच टीम 47.5 ओवर में 250 रन बना सकी।

बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। यहां पिछले 10 मैचों में पहली पारी में औसत स्कोर 310 रहा है। टॉस जीतने पर टीम पहले गेंदबाजी पसंद करती है, क्योंकि दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम 60 प्रतिशत मैच जीती है। यहां खेले गए चार आईसीसी विश्व कप 2023 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने दो-दो मैच जीते और हारे हैं। 300 रन के आंकड़े को तीन बार तोड़ा गया है, जिसमें उच्चतम स्कोर 401/6 है, जो न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ हासिल किया गया था।

नीदरलैंड के लिए कितना अहम है यह मुकाबला :

रोहित शर्मा एंड कंपनी लीग चरण में सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। भारतीय टीम ने आठ में से आठ मैच जीते हैं और अब तक कुल 16 अंक हासिल किए हैं। वहीं, डच टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन उसके बाद टीम नाकाम रही। अभी नीदरलैंड की टीम विश्व कप अंक तालिका में सबसे नीचे है। भारत के खिलाफ जीत नीदरलैंड्स को तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचा देगी, जिसका मतलब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफिकेशन हो जाएगा।

भारत प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

नीदरलैंड प्लेइंग 11 : मैक्स ओ’डोव्ड, वास्ले बर्रेसी, कॉलिन एकरमैन, तेजा निदामनुरू, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/ WK), साकिब जुल्फिकार, बास डी लीडे, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन.

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बालोद में भीषण सड़क हादसा: जमही टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत…

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दर्दनाक दुर्घटना, गांव...